• Sat. Jul 27th, 2024

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यलय पर हुई मासिक बैठक,बैठक के दौरान लिए गए कई अहम फैसले

ByIsrar

Mar 3, 2024

चौधरी शाह आलम के नेतृत्व में बढ़ रहा भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का कुनबा*

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यलय पर हुई मासिक बैठक,बैठक के दौरान लिए गए कई अहम फैसले

 

 

मीनाक्षी चौक पर स्तिथ भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यलय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाहआलम की मौजूदगी संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया,इस मासिक बैठक के दौरान संगठन से जुड़े समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मासिक बैठक में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस समय कही कही पर बारिश के साथ साथ ओलावर्ष्टि भी हुई है,जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है,जिन किसानों का इस ओलावृष्टि से नुकसान हुआ हो,उन्हें नुकसान फसल का उचित मुआवजा दिया जाए,इसी के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाहआलम ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा,सरकार से एमएसपी की गारंटी लेकर रहंगे

।वही इस मासिक बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाहआलम ने जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की,इस दौरान इफ्राइम राणा को संगठन में मूजजफरनगर जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।

तो नव नियुक्त जिला अध्यक्ष इफराईम राणा ने संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारी वह कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया मैं पूरी ईमानदारी से किसान और मजदूर की आवाज को बुलंद करूंगा

By Israr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *