• Sat. Jul 27th, 2024

भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन से रुड़की में भी शोक की लहर,नगर वासियों से रहा उनका विशेष नाता

ByIsrar

Apr 24, 2024

रुड़की।मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के आकस्मिक निधन से जहां भाजपा को बड़ी क्षति पहुंची है,वहीं उनके निधन से रुड़की नगर वासियो में भी शोक की लहर है।ज्ञात रहे कि मतदान के दिन शुक्रवार की शाम जब उनके निधन का समाचार मिला तो भाजपा सहित सभी रुड़की वासियों में शोक की लहर दौड़ गई।ज्ञात रहे कि भाजपा प्रत्याशी व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का रुड़की से विशेष नाता रहा है।रुड़की नजर के डीजीसी संजीव सिंह कौशल तथा प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी वाईपी सिंह उर्फ मुन्नन जी से भी उनकी रिश्तेदारी है।उन्होंने बताया कि कुंवर सर्वेश सिंह को भाजपा की तरफ से लोकसभा का टिकट दिया गया था,इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई तथा वह अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे थे।बताया जाता है कि उन्हें कैंसर की बीमारी थी।लगभग 71 वर्षीय कुंवर सर्वेश सिंह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए अपने जीवन की हार मान ली और अंततः उनका निधन हो गया।वह पहली बार वर्ष 2014 में मुरादाबाद से सांसद चुने गए,इससे पहले वह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहते हुए जनता का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।उनके निधन से रुड़की में शोक की लहर है तथा वहीं उनके रिश्तेदारों में भी बड़ा गमगीन माहौल है।युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह सहित सभी परिजन दिवंगत के अंतिम संस्कार में भाग लेने मुरादाबाद गए हैं।

By Israr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *