• Sat. Jul 27th, 2024

रुखसार फारुकी का संगठन में बढ़ा कद, सौंपी गई महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी

ByIsrar

Apr 5, 2024

रुखसार फारुकी का संगठन में बढ़ा कद, सौंपी गई महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी

 

हरिद्वार।

राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रुखसार फारुकी का कद बढ़ाते हुए संगठन की महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के प्रति समर्पित व संगठन की रीती नीतियों को प्रत्येक धर तक पहुंचाने, पसमांदा समाज की उन्नति के जज्बे को देखते हुए दी गई है। रुखसार फारुकी के प्रदेश मंत्री के पद पर नवाजे जाने पर संगठन के सदस्यों में खास उत्साह भी है। वही रुखसार फारुकी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर साहब का धन्यवाद किया। और पसमांदा समाज की महिलाओं के सामने उत्पन्न होने वाली समस्याओं से लड़ने, उनको न्याय दिलाने, पसमांदा समाज की तरक्की और मजबूती पर कर्मठता से कार्य करने की बात भी कही है। राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रुखसार फारुकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर साहब को विश्वास दिलाया है कि वह प्रत्येक महिला के साथ खड़ी है। और समस्या चाहे किसी भी जाति धर्म की महिला की हो, उनका समाधान निकाला जाएगा। उनको न्याय दिलाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगी।

दूसरी और उन्होंने सभी महिला पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा आजादी से लेकरआज 76 साल हो गए हैं मगर किसी भी दल ने मुस्लिम पसमांदा समाज पर कभी फिक्र नहीं किया नाही उनके बारे में कभी सोचा नही है भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पसमांदा समाज को सम्मान देने का काम किया है उन्हें ऊपर उठाने का काम किया है महिलाओं के लिए लड़ने का काम किया है चाहे तीन तलाक का मुद्दा हो या एक देश एक कानून का मामला हो या फिर देश में मिलने वाली योजनाओं का लाभ हो हर कदम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए सम्मान जनक कार्य किया है

By Israr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *