• Sat. Jul 27th, 2024

*सीएम केजरीवाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिलने पर आप ने मिष्ठान वितरण कर जताया आभार*

ByIsrar

Mar 16, 2024

 

*सीएम केजरीवाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिलने पर आप ने मिष्ठान वितरण कर जताया आभार*

 

*केजरीवाल को जमानत मिलना संविधान और लोकतंत्र की जीत*

 

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया और मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर पार्टी की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए केंद्र के इशारे पर देश की सर्वोच्च संस्थानों में से एक ईडी फर्जी मुकदमा बनाकर अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने पर आमादा थी। अरविंद केजरीवाल शुरू से समन को गैरकानूनी बता रहे थे, बावजूद इसके ईडी ने एक के बाद एक लगातार आठ सामान भेजें उनकी मंशा पूछताछ करना नहीं बल्कि किसी भी सूरत पर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना था। आज माननीय न्यायालय ने इस षड्यंत्र को धराशाई करते हुए अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी।

पूर्व महानगर अध्यक्ष और नवनियुक्त लोकसभा प्रभारी अनिल सती ने कहा की केंद्र सरकार के इशारे पर देश की सर्वोच्च संस्थाएं संविधान और लोकतंत्र का गला घोट रही है। न्यायालय के इस फैसले ने आज देश की 140 करोड़ जनता को विश्वास दिलाया है की सरकार की मंशा चाहे जो कुछ भी हो परंतु गैर कानूनी कार्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भारत के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला इलेक्ट्रोरल बांड आज देश के सामने है। किस तरह भाजपा ने कॉरपोरेट सेक्टर से लाखों करोड़ों की वसूली कर चंदा इकट्ठा किया। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा ने नया नारा *चंदा दो धंधा लो दिया*। चुनाव से ठीक पहले भाजपा का महा घोटाला जनता के बीच में है। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में जनता हिसाब लेने जा रही है।

आशीष गॉड, अमनदीप, पवन कुमार और मयंक गुप्ता ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया एयरलाइंस का हिस्सा है। पार्टी जहां-जहां चुनाव लड़ रही है वहां पर हमारे वालंटियर जाकर प्रचार करेंगे और जहां-जहां पर इंडिया एयरलाइंस लडेगी वहां पर पार्टी एलाइंस प्रत्याशी का साथ देगी। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार से अनिल सती को लोकसभा प्रभारी बनने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इसअवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.पी मिश्रा, पूर्व संगठन महामंत्री आशीष गॉड, अमनदीप, मयंक गुप्ता, बिजेंदर कश्यप ‘बॉबी’, राम प्रकाश कौशल काके, शाहीन अशरफ, पवन बर्मन, गीता देवी, संजय गौतम मौजूद रहे।

By Israr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *