• Sat. Jul 27th, 2024

शमशाद मीर ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया बल

ByIsrar

Mar 12, 2024

शमशाद मीर ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया बल

 

 

हरिद्वार।

भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय अधिकारिक मंत्रालय भारत सरकार से उत्तराखंड सदस्य शमशाद मीर साहब और संगठन जिलाध्यक्ष व केंद्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय अधिकारिक मंत्रालय भारत सरकार के जिला हरिद्वार सदस्य मोहम्मद आरिफ साहब ज्वालापुर मोहल्ला चाकलान स्थित संगठन नगर कोषध्यक्ष रुखसार के निवास स्थान पर पहुंचे जहां उनका उपस्थित गणों ने फूल मालाएं से स्वागत किया है। वही केंद्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय अधिकारिक मंत्रालय भारत सरकार से उत्तराखंड सदस्य शमशाद मीर साहब ने संगठन के पदाधिकारियों से संगठन की रीती नीतियों को घर-घर पहुंचने और पसमांदा समाज को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने की संगठन के कार्यकर्ताओं अपील भी की। मोहम्मद आरिफ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से उपस्थित गणों को अवगत कराया और ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके। इस पर भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरिद्वार विभाग संयोजिका व संगठन की महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शबनम जहाॅ ने राष्ट्र की मजबूती, संगठन की मजबूती और आपस में प्यार मोहब्बत व सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने महिला नारी को मजबूत करने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से उपस्थित गणों को अवगत कराया। वही संगठन जिला सलाहकार डॉक्टर मराठा ने भी संगठन तेजी से आगे बढ़े इन मुद्दों पर अपने विचार रखें। मीटिंग में संगठन नगर मंत्री सलमा लियाकत, नगर संगठन सलाहकार महिला मोर्चा शारदा, नजमा, शहजादी, संजीदा, शाहिद, शबनम, महक, जिला संगठन सचिव इस्लाम फारुकी, असलम अली, मीर अली, नूरा, दानिश अली, लियाकत, मोहम्मद औशाफ आदि लोग मौजूद रहे।

By Israr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *