• Sat. Jul 27th, 2024

इस पूर्व नेता के घर में मिलीं करारे नोटों की गड्डियां

ByMudasir Mansoori

Oct 13, 2023

संपादक- संजू पुरोहित

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयकर विभाग ने गुरुवार देर रात एक पूर्व कांग्रेसी नेता के घर में छापा मारा गया। इस छापे में आईटी विभाग की टीम को जो कुछ मिला, उसे देखकर वह खुद भी चौंक गए। यहां जब टीम पहुंची तो रिश्तेदार के घर से कार्टन बॉक्स के अंदर नोटों के कई बंडल रखे हुए मिले। इन्हें देखकर आयकर विभाग के अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के RT नगर इलाके में गुरुवार देर रात रेड हुई। यह छापा कांग्रेस की पूर्व कॉरपोरेटर अश्वतम्मा और उनके एक रिश्तेदार के घर पर पड़ा। फ़िलहाल रेड अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को आयकर विभाग ने कर चोरी को लेकर बेंगलुरु में कई जगहों पर छापेमारी की थी। इसी दौरान उन्हें यह रकम बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *