• Sat. Jul 27th, 2024

मकर सक्रांति के पावन पर्व पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने कुष्ठ आश्रम में किया अन्नदान व बुजुर्ग महिलाओं को किए कम्बल वितरित

ByIsrar

Jan 16, 2024

मकर सक्रांति के पावन पर्व पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने कुष्ठ आश्रम में किया अन्नदान व बुजुर्ग महिलाओं को किए कम्बल वितरित
रुड़की/मुजफ्फरनगर।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की टीम द्वारा कुष्ठ आश्रम में अन्नदान किया गया और वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को कम्बल वितरित किए गए,वहीं साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उन्होंने कुष्ठ आश्रम में अन्नदान किया और एक दूसरे को मुंगफली व रेवड़ी बांटकर खुशियां मनाई,साथ ही बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के चारों ओर घूम कर उन गरीब और असहाय लोगों को व वृद्ध आश्रम में कंबल वितरित किए।क्रांतिकारी शालू सैनी ने आमजन से निवेदन किया की निराश्रित व वृद्धाओं की सेवा के लिए आगे आए।इस अवसर पर राजू सैनी,मंगलेश कुमार व सोनू कुमार आदि मौजूद रहे,इस बुजुर्ग महिलाओं ने क्रांतिकारी व समाजसेविका शालू सैनी को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

By Israr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *