• Sat. Jul 27th, 2024

भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन के कार्यकर्ताओं ने 75वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम ज्वालापुर के मैदानियान में हर्षोल्लास के साथ मनाया

ByIsrar

Jan 26, 2024

(सलमान मंसूरी) हरिद्वार। भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन के कार्यकर्ताओं ने 75वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम ज्वालापुर के मैदानियान में हर्षोल्लास के साथ मनाया है। ध्वजारोहण कार्यक्रम मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरिद्वार विभाग संयोजिका व पसमांदा संगठन की (महिला मोर्चा) प्रदेश मंत्री शबनम जहाॅ के निवास स्थान पर आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर ने प्रतिभाग किया और ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गुनगुनाया गया है। वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर ने उपस्थित गणों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। और इसी दिन सन् 1950 को अधिनियम एक्ट 1935 को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित हो सका। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरिद्वार विभाग संयोजिका व पसमांदा संगठन की (महिला मोर्चा) प्रदेश मंत्री शबनम जहाॅ ने तिरंगे की शान के संबंध में बारीकी से उपस्थित गणों को संबोधित किया। और कहां कि हमारे अनेकों वीर जवानों ने अपने बलिदानों की आहुति देकर देश को आजाद कराया था। उनके पद चिन्हों पर चलकर देश की मजबूती के लिए कम करें, आपसी भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम देकर सौहार्द का संदेश दे। हरिद्वार जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि देश दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र ही हमारी पहचान हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन सभी को करना चाहिए और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने शिक्षा पर विशेष बल दिया और कहा कि अगर समाज शिक्षित होगा तो देश मजबूत होगा और राष्ट्र की पहचान शिक्षित देश के रुप में होगी। उन्होंने नशे को अभिशाप बताते हुए कहा कि अपने बच्चों को नशे से दूर रखें, क्योंकि नशा समाज को खोखला कर देता है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री इस्लाम अब्बास, जिला सलाहकार मोहम्मद इसरार उर्फ डॉक्टर मराठा, जिला उपाध्यक्ष इसरार उर्फ फोनी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद दानिश, जिला महासचिव मोहम्मद आसिफ उर्फ बिट्टू चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद सलमान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद अश्अर, मोहम्मद अनीस, हैदर अली, कादर अली, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ गुर्जर, इस्लाम, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद शहदाब मंसूरी, संगठन नगर अध्यक्ष नरगिस नरगिस, संगठन महिला मोर्चा की सलाहकार शारदा बेगम, संगठन महिला मोर्चा नगर कोषाध्यक्ष रुकसार, संगठन महिला मोर्चा नगर सचिव मीरजहां, नगर सचिव अंजुम, नगर उपाध्यक्ष सोनम, नगर सचिव अफसाना, नगर सोशल मीडिया प्रभारी नीलोफर, नगर उपाध्यक्ष शहनाज, रूबी, नगर मंत्री सलमा, शबनम, जुबेदा, बानो, रिहाना आदि सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

By Israr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *