![](https://i0.wp.com/samratnews.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240116-wa0133107247258134270508-1024x594.jpg?resize=640%2C371&ssl=1)
[ Imran Deshbhakt: रुड़की।किसान कामगार मोर्चा,उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने पड रही कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी रखते हुए जल निगम रुड़की के समस्त कर्मचारियों को कम्बलों का वितरण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने निजी खर्चे से वे लगातार गरीबों और असहायों को कंबल वितरित कर रहे हैं,साथ ही उन्होंने कड़ाके की पड़ रही ठंड में कार्य करने वाले जल निगम के कर्मचारी को भी कंबल वितरण करने का निर्णय लिया और उन्होंने खंजरपुर स्थित जल निगम के कार्यालय पहुंचकर लगभग चालीस कर्मचारियों को कंबल दिए।इस अवसर पर जल निगम के एसडीओ जुनैद गौड,समाजसेवी आदिल फरीदी,मोहम्मद फारूक,हरीश राणा,वर्मानंद,डाल चंद्रा,आनंद कश्यप तथा रविंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
![](https://i0.wp.com/samratnews.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240116-wa01312853507849357442336-1024x570.jpg?resize=640%2C356&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/samratnews.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240116-wa01322050060068206273961-1024x537.jpg?resize=640%2C336&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/samratnews.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240116-wa01308863523540520889146-1024x538.jpg?resize=640%2C336&ssl=1)