
भगवानपुर में जनहित दिव्यांग सेवा समिति के माध्यम से दिव्यांगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक।
(रिपोर्टर नफीस)
भगवानपुर के ग्राम अकबरपुर कालसो के रतन दीप पब्लिक स्कूल में दिव्यांगों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।जिसमें जनहित दिव्यांग सेवा समिति के द्वारा दिव्यांग जनों की समस्याओं को लेकर एक मीटिंग की गई। जिसमें जनहित दिव्यांग सेवा समिति के संस्थापक व अध्यक्ष सलीम मलिक ने दिव्यांग जनों को होने वाली समस्याओं को पूर्ण रूप से समझाया गया।मतदाता जागरूकता) कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को भलीभांति जागरूक करते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। आज के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में दिव्यांग मतदाताओं के द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बंधित नारे लगाते हुए ‘‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’’ जागरूक किया गया। यही नहीं दिव्यांग मतदाताओं ने इस मीटिंग के माध्यम से यह भी संदेश दिया कि ‘‘मत देना अपना अधिकार, बदले में न लें उपहार’’और ‘‘आपका मतदान, लोकतंत्र की जान, बूढ़े हों या हो जवान, सभी करें अपना मतदान’’ ‘‘जन जन को जगाना है मतदान करना है’’ वही दिव्यांग सेवा समिति के संस्थापक व अध्यक्ष सलीम मलिक ने बताया कि दिव्यांग हित के लिए दिन रात एक कर कार्य कर रहे हैं। और सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर चल रहे हैं। तथा जनहित दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारियों के द्वारा आस पास में लगने वाले कैम्प के बारे में सभी दिव्यांग जनों को सूचित किया जाता है। और उसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र व पेंशन यूडी आईडी कार्ड के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी जाती है। जो जनहित दिव्यांग सेवा समिति कार्य कर रही है वह उत्तराखंड में नंबर एक पर चल रही है अन्यथा संस्थाएं और भी हैं मगर ऐसा कार्य किसी संस्था ने नहीं किया है। जिसमें जनहित दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बखूबी अपना कार्य निभाया है। जिसमें जनहित दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष सलीम मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदरलाल गौतम, प्रदेश महामंत्री सहेंद्र कुमार,गढ़वाल मंडल सचिव अश्वनी कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय पाल, ब्लॉक भगवानपुर अध्यक्ष सतीश कुमार, जिला अध्यक्ष विपिन कुमार, नारसन ब्लॉक अध्यक्ष शिवदास, भगवानपुर ब्लॉक सचिव अजीप, जिला उपाध्यक्ष अनूप कुमार, आदि उपस्थित रहे।