उत्तराखंडखास रिपोर्ट
मेयर गौरव गोयल ने पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष शिवम अग्रवाल के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में लिया हिस्सा।

मेयर गौरव गोयल ने पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष शिवम अग्रवाल के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में लिया हिस्सा।
(रिपोर्टर नफीस )बदराबाद
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता का पूरा सम्मान है।यह देश का सबसे बड़ा ऐसा राजनीतिक संगठन है,जो सबको साथ लेकर चलता है।पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष शिवम् अग्रवाल के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह भाजपा से जुड़कर लंबे समय से कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं,और भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है।उन्होंने कहा कि भाजपा में उनकी वापसी सुबह को बिछड़ा शाम को घर वापसी जैसा ही है।कहा कि वह नगर की जनता की सेवा के लिए दिन-रात तत्पर रहेंगे तथा भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर नगर के विकास के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे।पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष शिवम् अग्रवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्र की तरक्की एवं सुरक्षा के लिए कार्य करती है।इसमें सभी को पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में नगर का पूर्ण विकास होगा।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू ने की।इस अवसर पर मनोज अग्रवाल,दीपक तायल,रविंद्र सिंघल,गोपाल गुप्ता,हाजी ईनाम,अनीस अहमद,प्रदीप परूथी,सवित्री मंगला,बाबूराम सेनी,सुधीर कालरा,फ़ारूक़,चंद्रशेखर, सुरेंद्र सैनी,सतीश मारवाड़ी,रवी अग्रवाल,किशन कालरा,पवन सिंघल,विकास गुप्ता,संजय अग्रवाल,बंटी मारवाड़ी,गौरव गुप्ता,विपिन सिंघल,विनोद मलिक,देवेंद्र मलिक,ध्वज सिंघल,मोहित राष्ट्रवादी,अनुज सिंह,श्याम भारद्वाज,वरुण गोयल,गौरव त्यागी,हर्षित गुप्ता,कविश मित्तल,हर्षित गर्ग,विनीत पुरी,राहुल चाँदना,ब्रिजमोहन सैनी,आशीष अग्रवाल,हिमांशु गुप्ता,शुभम अग्रवाल,निखिल तायल,मोहित सेनी,अविनाश त्यागी,गौरव मेंहदीरता आदि उपस्थित रहे।